प्रयागराज, जुलाई 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिले के दो प्राचीन शिव मंदिरों (बोलन महादेव और भोलेगिरि मंदिर) के पर्यटन विकास और सौंदर्यीकरण के लिए शासन ने 2.85 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें से अब तक 1.43 करोड़ रुपये अवमुक्त किए जा चुका है। प्राचीन बोलन महादेव मंदिर के विकास के लिए 97.61 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है, जिसमें 50 लाख रुपये जारी हो चुका है। वहीं अति प्राचीन भोलेगिरि मंदिर के पर्यटन विकास के लिए 1.87 करोड़ रुपये स्वीकृत किया गया है, जिसमें 93 लाख रुपये अवमुक्त किया गया है। दोनों मंदिरों में मुख्य द्वार, पाथवे, यात्री शेड, आरसीसी सीटिंग प्लेटफॉर्म, सजावटी लाइटें, पेयजल, शौचालय, लैंडस्केपिंग, साइनेज, म्यूरल, स्कल्पचर और अन्य मूलभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ ध...