Prayagraj News: दोस्त के बुलाने पर घर से निकला युवक हाईवे पर मृत मिला
प्रयागराज, जुलाई 17 -- Prayagraj News: उतरांव थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव देवनीपुर टोल प्लाजा के पास हाईवे पर मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। भवानीपुर निवासी राम सिंह के अनुसार, उनका 27 वर्षीय बेटा लक्ष्मण सिंह 15 जुलाई की रात करीब नौ बजे देवनीपुर निवासी दोस्त नीरज चौहान का फोन आने पर घर से निकला था। उन्होंने उसे रात में जाने से रोका भी, लेकिन वह नहीं माना। उसकी तलाश की जा रही थी तभी गुरुवार की रात हंडिया पुलिस से लक्ष्मण का शव पोस्टमार्टम हाउस में होने की सूचना मिली। इस पर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शिनाख्त की। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह हाईवे पर लक्ष्मण का शव मिला था। साथ गए दोस्त ने लक्ष्मण की मौत सड़क दुर्घटना में होना बताया। लेकिन घरवालों का कहना है कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.