Prayagraj News: दोगुना मुनाफे का झांसा देकर 30 लाख रुपये की ठगी
प्रयागराज, नवम्बर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कम समय में रकम दोगुना मुनाफे का प्रलोभन देकर ग्रामीणों से करीब 30 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। दो कंपनियों के जरिए एफडी और मासिक किस्तों के नाम पर वर्ष 2010 से 2016 तक लोगों से रकम जमा कराई गई। आरोप है कि बाद में दोनों कंपनियां बंद कर दी गईं और निवेशकों की जमा पूंजी हड़प ली गई। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने नैनी निवासी विद्याचरण पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। बहरिया के कपसा गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि विद्याचरण पटेल ने मैक्स इरेक्टर्स (इंडिया) लिमिटेड और सुरभि निधि लिमिटेड नाम से दो कंपनियां बनाई थीं। आरोप है कि वह दोनों कंपनियों का निदेशक और मालिक था।
निवेश के नाम पर ठगी का आरोप उसने ग्रामीणों को कम समय में लखपति और करोड़पति बनाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.