Prayagraj News: देव दीपावली की तैयारियों के लिए पर्यटन और संस्कृति विभाग को बनाया नोडल
प्रयागराज, नवम्बर 19 -- Prayagraj News: प्रयागराज। देव दीपावली के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पर्यटन और संस्कृति विभाग को आयोजन का नोडल बनाया है। दोनों विभागों को विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर आयोजन की तैयारियों को गति देने के निर्देश दिए हैं। 24 नवंबर को देव दीपावली मनाई जाएगी। इस अवसर पर घाटों पर दीपदान, सजावट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारी की जा रही है। डीएम ने संबंधित विभागों को जिम्मेदारियां सौंपकर समय से सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा है। पर्यटन और संस्कृति विभाग आयोजन से जुड़े कार्यों का समन्वय करेंगे। विभागवार लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि देव दीपावली पर घाटों की सजावट, दीपदान और अन्य कार्यक्रम व्यवस्थित ढंग से आयोजित हो सकें। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.