Prayagraj News: देवी-देवताओं की अगुवाई में दर्शन देने निकले श्रीराम-लक्ष्मण
प्रयागराज, अक्टूबर 18 -- Prayagraj News: श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को पूरी भव्यता के साथ रामदल निकाला गया। मुनि भरद्वाज आश्रम में स्थित हनुमान मंदिर में मुख्य अतिथि सांसद प्रवीण पटेल, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई व कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त 'कक्कू भइया' ने अन्य पदाधिकारियों के साथ राम-लक्ष्मण का वैदिक मंत्रोच्चार व विधिविधान के साथ पूजन किया। इस दौरान रामधुन (श्रीराम-जय राम, जय-जय राम) से परिसर राममय हुआ तो आरती उतारकर भगवान राम-लक्ष्मण को कृत्रिम हाथी पर विराजमान कराकर दल रवाना किया गया। रामदल की अगुवाई भगवान शिव, भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, भगवान गणेशजी व हनुमानजी की विशाल प्रतिमाओं ने की। इनके पीछे राम व लक्ष्मण आशीर्वाद देने की मुद्रा में चल रहे थे। चांदी की चौकी में माता सीता व दूसरी में भरत-शत्रुघ्न विराजमान रहे। रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.