Prayagraj News: देवरी में 25 लाख के घोटाले की शिकायत पर जांच शुरू
प्रयागराज, जुलाई 28 -- Prayagraj News: कोरांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवरी में 25 लाख रुपये से अधिक के वित्तीय घोटाले और विकास कार्यों में अनियमितताओं की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। उपनिदेशक पंचायत सतीश कुमार ने डीपीआरओ रवि शंकर द्विवेदी को जांच के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के सतीश तिवारी ने आरोप लगाया है कि श्मशान घाट, आंगनबाड़ी सामग्री और इंटरलॉकिंग कार्यों के भुगतान से जुड़े कई वाउचरों में जियो-टैग फोटो उपलब्ध नहीं हैं या धुंधले हैं। इसके अलावा इंटरलॉकिंग और हैंडपंप जैसे कार्य मानकों के अनुरूप न होने तथा घटिया सामग्री के उपयोग का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि कुछ भुगतान नियमों के विपरीत किए गए और संदिग्ध बैंक खातों में सरकारी धनराशि स्थानांतरित कर 25 से 30 लाख रुपये के घोटाले की आशंका है। साथ ही शिकायतकर्ता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.