Prayagraj News: देवघाट पुल पर तीन महीने आवागमन रहेगा बंद
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कोरांव क्षेत्र में बेलन नदी की बाढ़ से क्षतिग्रस्त देवघाट पुल की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के प्रांतीय खंड की ओर से जांच कमेटी गठित की गई है। जिसकी रिपोर्ट चार दिनों में शासन को भेजी जाएगी। तीन महीने तक पुल पर आवागमन को बंद रखने का निर्णय हुआ है। एक सप्ताह पहले नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव की वजह से करीब 400 मीटर लंबाई का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। पुल के चार एक्सरैंशन ज्वाइंट खिसक गए और उसमें गहरी दरार दिखाई देने लगी है। जिसके बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पुल को बंद किया तो पीडब्ल्यूडी ने उसकी मरम्मत के लिए कमेटी का गठन किया। कमेटी अपनी रिपोर्ट चार दिनों के भीतर पीडब्ल्यूडी के लखनऊ मुख्यालय को भेजेगी। खंड के सहायक अभियंता मो. अरशद ने बताया कि कोरांव क्षेत्र के आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.