प्रयागराज, जुलाई 18 -- Prayagraj News: प्रयागम शिक्षा एवं समाज सेवा संस्थान की ओर से शनिवार को देवघाट झलवा में पौधरोपण किया किया। मुख्य अतिथि पार्षद मिथिलेश रहे। इस अवसर पर संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष रीना जायसवाल के नेतृत्व में 120 पौधे रोपे गए। पार्षद ने संस्थान के सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि समाजसेवी लवलेश सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देना चाहिए। रीना ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सावित्री सिंह, अभिषेक झाबर, किशन लाल, सरोज मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...