Prayagraj News: दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, 10 दिन का अल्टीमेटम
प्रयागराज, अगस्त 4 -- Prayagraj News: प्रयागराज। समाज कल्याण विभाग के विकास विद्यालय, ईश्वर शरण आश्रम के छात्र जर्जर छात्रावास भवन की मरम्मत की मांग को लेकर मंगलवार को लगातार दूसरे दिन सड़क पर उतर आए। करीब ढाई घंटे तक प्रदर्शन के बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी और डिप्टी डायरेक्टर ने छात्रों से वार्ता की। अधिकारियों ने नए भवन का प्रस्ताव शासन को भेजने का आश्वासन दिया। छात्रों ने पेयजल और भोजन की खराब व्यवस्था का मुद्दा भी उठाया, जिस पर पानी की टंकी बदलने और भोजन की गुणवत्ता सुधारने का भरोसा दिया गया। प्रधानाचार्य एसपी तिवारी ने छात्रों की सुरक्षा के लिए कुछ कक्षाएं खाली कराकर वहां रहने की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि भवन मरम्मत के लिए पहले ही संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका है। छात्रों ने चेतावनी दी कि 10 दिन में ठोस कार्रवाई नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.