प्रयागराज, अक्टूबर 16 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दारागंज में दुर्गा पूजा पंडाल के पास नगर निगम के सफाईकर्मी पर तीन युवकों ने हमला कर दिया। ईंट, लोहे की पाइप और रॉड से मारपीट के दौरान एक युवक ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। भाई को बचाने पहुंचीं उसकी दो बहनों के साथ भी मारपीट और छेड़खानी की गई। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दारागंज निवासी एक युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 12 अक्तूबर की सुबह घर के पास दुर्गा माता पंडाल के निकट प्रसाद लेने गया था। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: सफाईकर्मी पर रॉड से हमला, बहनों से छेड़खानी का आरोप तभी बबलू, पिंटू और साहिल ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने ईंट, लोहे की पाइप और रॉड से हमला कर दिया। साहिल ने लोहे की ...