प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दुर्गा पूजा और दशहरा के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए गऊघाट उपखंड में बिजली विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत उपखंड अधिकारी अमित कुमार सक्सेना की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा और दशहरा मेला समितियों के सदस्यों के साथ बैठक हुई। इसमें पूजा पंडालों और मेला स्थलों पर बिजली सुरक्षा के इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Sitamarhi News: दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ बिजली विभाग, पंडालों की जांच शुरूपूजा और मेले के लिए बिजली सुरक्षा की तैयारी बैठक में अवर अभियंता प्रदीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी और मेला समिति के सदस्य मौजूद रहे। अधिकारियों ने बिजली के खंभों, केबलों और अन्य उपकरणों की जांच कराने के साथ जरूरी मरम्मत कार...