Prayagraj News: दुकान में चोरी की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही सरायइनायत पुलिस
प्रयागराज, सितम्बर 1 -- Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों बाईपास स्थित एक टायर की दुकान में 25 अगस्त को ताला तोड़कर चोरी हुई थी। एफआईआर दर्ज नहीं करने पर पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस उपायुक्त गंगानगर से गुहार लगाई है। सहसों निवासी मोहम्मद नुरैन अंसारी पुत्र असलम अली ने बताया कि चोर दुकान से दोपहिया वाहनों के लगभग 40 टायर, चारपहिया वाहनों के 8 टायर, एक इंडेन गैस सिलेंडर और जरूरी कागजात चुरा ले गए। चोर काले रंग की महिंद्रा टीयूवी गाड़ी में सामान लादकर फरार हुए। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज है। इसके बाद भी सरायइनायत पुलिस मुकदमा नहीं दर्ज कर रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मुकदमा दर्ज करने के लिए डीसीपी से लगाई गुहार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.