Prayagraj News: दुकान के सामने शव दफनाने को लेकर विवाद
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: सरायइनायत थाना क्षेत्र के नसीरापुर गांव में सोमवार सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ता देख एक पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। फूलपुर तहसीलदार राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और विवादित स्थल की पैमाइश कराई, उसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से शव को दफनाया गया। नसीरापुर गांव निवासी अब्दुल लतीफ की 67 वर्षीय पत्नी नफीसा बेगम का रविवार शाम निधन हो गया था। सोमवार सुबह परिजन वाराणसी राजमार्ग के किनारे स्थित डुडुही निवासी सूरज कुशवाहा की किराना दुकान के सामने शव दफनाने के लिए गड्ढा खोद रहे थे। सूरज ने इसका विरोध किया तो मुस्लिम पक्ष के लोग बिफर पड़े। सूरज ने दावा किया कि उसके पूर्वजों की जमीन पर जबरन कब्र खोदी जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष का दावा था कि वह आराजी नंबर 127 में कब्र खोद रहे हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.