प्रयागराज, सितम्बर 20 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यूपीआई से भुगतान बंद करने की अपील के बीच बाजार में दुकानदार और ग्राहक दोनों असमंजस में हैं। दुकानदार ग्राहकों से कैश लेकर आने को कह रहे हैं, लेकिन कई ग्राहकों के पास नकदी नहीं होने से खरीदारी प्रभावित हो रही है। स्थिति यह है कि कुछ ग्राहक दुकानदार से सामान देने और अगले एक-दो दिन में कैश देने की बात कह रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि यूपीआई बंद हुआ तो थोक भुगतान के लिए भी नकदी का इंतजाम करना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क का शहर में विरोध शुरूमहिला व्यापारी की टिप्पणी चौक की महिला व्यापारी पल्लवी अरोरा ने बताया कि उनके थोक सप्लायर ने ईमेल भेजकर यूपीआई से भुगतान नहीं लेने की सूचना दी है। बताया कि कंपनी का यूपीआई बंद हो गया है। अब कैश या ...