Prayagraj News: दीपावली से पहले पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग
प्रयागराज, अक्टूबर 29 -- Prayagraj News: प्रयागराज। जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक गुरुवार को पीडीए दफ्तर में हुई। इसमें सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने दीपावली से पहले पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने महिला पॉलिटेक्निक में अस्थायी पार्किंग शुरू कराने और सरदार पटेल मार्ग, एमजी मार्ग व नवाब यूसुफ रोड पर यातायात बाधित किए बिना वाहनों की पार्किंग कराने का सुझाव दिया। उन्होंने ग्राहकों को पार्किंग और चालान के नाम पर परेशान न करने तथा बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। महामंत्री शिव शंकर सिंह ने विनायक मॉल के सामने डिवाइडर तोड़कर बनाई गई अवैध क्रॉसिंग बंद कराने की मांग की। बैठक में पीडीए सचिव विनीत सिंह,नगर नियोजक जितेंद्र सिंह सेहरवाल, जोनल अफसर गंगेश सिंह, शिव शंकर सिंह, योगेश गोयल आदि मौजूद रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.