प्रयागराज, अक्टूबर 25 -- Prayagraj News: प्रयागराज। ध्रुव शंकर तिवारी बॉलीवुड के सिंघम और मशहूर अभिनेता अजय देवगन को लोकनाथ का प्रसिद्ध हरी का समोसा खूब पसंद आता है। वे समोसा के साथ ही यहां के आम व कटहल का अचार भी खाते हैं। जिसे साल में दो बार मुंबई ले जाने की जिम्मेदारी पैनोरमा स्टूडियो के यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर विपिन कुमार सिंह संभालते हैं, जो प्रयागराज के रहने वाले हैं और हर वर्ष होली और दीपावली पर अपने शहर आते हैं। यह भी पढ़ें- Box Office Report: शनिवार को 'दृश्यम 3' ने लगाई दहाड़, जानें 'प्रहार', 'नई नवेली' और 'रणबाली' में किसने मारी बाजीपैनोरमा स्टूडियो की फिल्में और नई तैयारी इस स्टूडियो के निर्माता कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और सह-निर्माता संजीव जोशी हैं। तीनों, अभिनेता अजय देवगन के साथ मिलकर ओमकारा, दृश्यम, रेड व सिंघम जैसी फिल...