प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। दीपावली पर जश्न के साथ जाम भी खूब छलके। त्योहार पर जिले में सुरा के शौकीनों ने एक ही दिन में करीब पांच करोड़ रुपये की शराब पी डाली। आम दिनों में जहां जिले में लगभग तीन करोड़ रुपये की शराब की बिक्री होती है, वहीं दीवाली पर यह आंकड़ा बढ़कर पांच करोड़ रुपये तक पहुंच गया। यानी सामान्य दिनों की तुलना में करीब डेढ़ गुना शराब की बिक्री हुई।त्योहार के चलते शराब की दुकानों पर दोपहर बाद से ही खरीदारों की भीड़ जुटने लगी थी। शाम होते-होते कई दुकानों पर स्टॉक खत्म होने लगे। देसी व अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा। यह भी पढ़ें- दिवाली की रौनक में घुला सुरक्षा का भरोसा, रात तक गुलजार बाजार बदलते यूपी की नई तस्वीर अचानक बढ़ी मांग का फायदा उठाकर ...