Prayagraj News: दिव्यांग नवविवाहितों को मिलेंगे 15 से 35 हजार रुपये, करें आवेदन
प्रयागराज, नवम्बर 16 -- Prayagraj News: दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत नवविवाहित दिव्यांग दंपतियों को 15 हजार से 35 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए एक अप्रैल 2025 के बाद विवाह करने वाले पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने बताया कि दंपती में केवल युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार, केवल युवती के दिव्यांग होने पर 20 हजार और दोनों के दिव्यांग होने पर 35 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। इसके लिए दिव्यांगता कम से कम 40 प्रतिशत होनी चाहिए। विवाह के समय युवक की आयु 21 से 45 वर्ष और युवती की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। नवविवाहित दंपती पोर्टल http://divyangjan.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ संयुक्त नवीनतम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.