Prayagraj News: दिव्यांग अभ्यर्थियों का मेडिकल बोर्ड 13 को
प्रयागराज, जुलाई 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। इलाहाबाद विश्व विद्यालय में दिव्यांग कोटे से स्नातक और एकीकृत पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को 12 अगस्त को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय में मेडिकल पंजीकरण कराना होगा।इसके लिए प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, स्कोर कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी यूडीआईडी पर प्रदर्शित दिव्यांगता प्रमाणपत्र की मूल प्रति और फोटो प्रति साथ लानी होगी। मेडिकल बोर्ड के समक्ष परीक्षण 13 अगस्त को दोपहर 1:30 बजे होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद कोई पंजीकरण या मेडिकल परीक्षण नहीं कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.