Prayagraj News: दिव्यांगों को ओएसओपी स्टॉल में मिलेगी प्राथमिकता
प्रयागराज, अगस्त 21 -- Prayagraj News: प्रयागराज। प्रयागराज मंडल में वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (ओएसओपी) योजना के तहत स्टॉल और ट्रॉलियों के आवंटन में दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के निर्देशन में यह पहल की गई है। मंडल के 28 स्टेशनों पर 39 ओएसओपी स्टॉल/ट्रॉलियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें प्रयागराज, प्रयागराज-छिवकी, मिर्जापुर, कानपुर सेंट्रल, फतेहपुर, अलीगढ़, इटावा, टूंडला समेत अन्य स्टेशन शामिल हैं। पात्र आवेदक संबंधित स्टेशन के स्टेशन मास्टर के नाम प्रार्थना पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ आधार कार्ड और दिव्यांगता प्रमाणपत्र लगाना जरूरी है। खाद्य उत्पादों के लिए एफएसएसएआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।प्रयागराज समेत नौ प्रमुख स्टेशनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.