Prayagraj News: दिवाली तक लगातार चलेगा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान
प्रयागराज, अक्टूबर 3 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दिवाली तक मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त ने कहा कि त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावटखोरी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बाजारों में नियमित जांच की जाए। विशेष रूप से मिठाई, खोवा, दूध, पनीर, घी और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच कराई जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संदिग्ध खाद्य पदार्थों की बिक्री की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जांच के दौरान मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभियान में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.