Prayagraj News: दिवाली की रात घर में लगी आग, 21 नवंबर को आएगी बेटी की बारात
प्रयागराज, नवम्बर 10 -- Prayagraj News: सरायइनायत के अंदावा में दीपावली की रात आग लगने से एक परिवार की गृहस्थी और बेटी की शादी का सामान जलकर राख हो गया। 21 नवंबर को बेटी की बारात आनी है। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है। सूबेदार प्रजापति चाय की दुकान चलाते हैं। दिवाली की रात करीब आठ बजे अचानक उनके घर से आग की लपटें उठने लगीं। लोग जब तक दौड़ कर आग पर काबू पाते लपटें विकराल हो गईं। गृहस्थी की सामग्री सहित शादी के लिए रखा सामान, कपड़े, बर्तन, टीवी, पंखा, जेवरात तथा रुपये आदि लाखों का सामान जल गया। घर में जलाए गए दीपक या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ब्यूटी पार्लर समेत दो मकानोंं में आग, लाखों का नुकसान इस हादसे से पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कैसे बेटी की शादी होगी, यह सोचकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.