Prayagraj News: दिल-गुर्दा तक खराब कर सकती है मिलावटी खाद्य सामग्री
प्रयागराज, अक्टूबर 26 -- Prayagraj News: प्रयागराज। कौशाम्बी के रहने वाले 58 वर्षीय मूरत साहू पांच साल से पाचन संबंधी परेशानी से जूझ रहे थे। पेट व उल्टी-दस्त के साथ घुटने में भी दर्द रहता था। जांच कराने पर किडनी प्रभावित होने की जानकारी मिली। छह माह से उनका उपचार एसआरएन अस्पताल के नेफ्रोलॉजी विभाग में चल रहा है। कंधई बाजार के रहने वाले 60 वर्षीय इंद्रेश शुक्ल पिछले चार साल से लिवर और यूटीआई की समस्या जूझ रहे हैं। उनका इलाज एसआरएन अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग में चल रहा है। दो बार उन्हें फूड पॉइजनिंग की समस्या हो चुकी है। डॉक्टरों ने इंद्रेश को केवल सादा भोजन करने की सलाह दी है। मिलावटी खाद्य सामग्री एक दिन में भले ही नुकसान न करे, लेकिन इसके लगातार इस्तेमाल से एक दिन जरूर ऐसा नुकसान होता है जो आपके दिल और किडनी फेल्योर तक का कारण बन सकता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.