Prayagraj News: दारागंज में शुरू हो गई रामलीला की तैयारियां
प्रयागराज, अगस्त 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री दारागंज रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला, काली स्वांग व राम बारात की तैयारियों को लेकर प्रत्येक रविवार को बैठक करने का निर्णय लिया है। जिसकी शुरुआत रविवार को हुई। कमेटी के बक्शी खुर्द स्थित शृंगार भवन में पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता कमेटी के पूर्व संरक्षक पं. ध्रुव नारायण शुक्ल ने की। बैठक में पिछले वर्ष का आय-व्यय का बजट हीरालाल यादव ने रखा। कमेटी के अध्यक्ष कुल्लू यादव ने रामलीला के सभी कार्यक्रमों से संबंधित सुझाव पदाधिकारियों से लिए। मीडिया प्रभारी तीर्थराज पांडेय, रंजन सिंह, अवधेश निषाद, पंचू यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Saharsa News: नवहट्टा: कलाकार चयन व व्यवस्थाओं पर बैठक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.