Prayagraj News: दारागंज में कटिया से चला रहे थे एसी और मशीनें
प्रयागराज, सितम्बर 8 -- Prayagraj News: दारागंज के बक्शी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सोमवार को चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में कई लोग कटिया लगाकर एसी और अन्य मशीनें चलाते पकड़े गए। बिजली विभाग की टीम ने कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई। जांच के दौरान आठ लोगों के यहां कटिया लगाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने सभी आठ मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई है। उपखंड अधिकारी फोर्ट रोड पवन गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता दीपक सिंह, टीजी-2 सत्येंद्र कुमार मौर्य, लाइनमैन राजेश प्रताप शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: विभाग ने बिजली चोरों पर कसा शिकंजा, 6 लोगों पर एफआईआर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.