Prayagraj News: दान में मिले कार्निया से दो लोगों को मिली रोशनी
प्रयागराज, अगस्त 11 -- Prayagraj News: एलनगंज के रहने वाले 94 वर्षीय लक्ष्मण गुरुमुख दास किश्वरी की कार्निया से दो लोगों को रोशनी प्रदान की गयी। लक्ष्मण का आठ अगस्त को निधन गया था। उनके बेटे राजेश किश्वरी ने निधन की सूचना मनोहर दास नेत्र चिकित्सालय को दी। डॉक्टरों की टीम ने उनके आवास पर जाकर कार्निया प्राप्त की। जांच के बाद मंगलवार को डॉ. एसपी सिंह के निर्देशन में डॉ. आरती सिंह और डॉ. जितेन्द्र सिंह ने दो जरूरतमंद लोगों को कार्निया प्रत्यारोपित किया। डॉ. जितेन्द्र के अनुसार नेत्रदान के इच्छुक व्यक्ति अस्पताल के आई बैंक के हेल्पलाइन नंबर 9451762902 पर संपर्क कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.