Prayagraj News: दही-हांडी उत्सव में रामभवन की टीम बनी विजेता
प्रयागराज, सितम्बर 6 -- Prayagraj News: रामभवन नवयुवक कमेटी की ओर से पांच सितंबर की देर रात रामभवन चौराहे पर 11वां दही-हांडी उत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. उदय प्रताप सिंह ने राधा-कृष्ण की आरती उतारी और दीप प्रज्जवलित कर उत्सव का शुभारंभ किया। उत्सव में सदियापुर, करेंदा, मीरापुर, रामभवन, कीडगंज व महेवा की गोविंदा टीम ने हिस्सा लिया। विजेता रामभवन की टीम को 11 हजार रुपये व पीतल का कप देकर पुरस्कृत किया। उत्सव के दौरान कलाकारों ने लीलाधर पर आधारित लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुति की। संचालन शिवम अग्रहरि ने किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद विजय वैश्य, रमेश चंद्र केसरवानी, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जन्माष्टमी पर हुई दही हांडी प्रतियोगिता यह भी पढ़ें- Chapra News: मटका फोड़ प्रतियोगिता में वीर कुआरी की टीम प्रथम यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.