Prayagraj News: दस हजार रुपये के विवाद में अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी
प्रयागराज, सितम्बर 23 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। जमीन के दाखिल-खारिज के लिए दिए गए दस हजार रुपये वापस मांगने और धमकी देने का मामला सामने आया है। अधिवक्ता प्रमेंद्र कुमार सिंह की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने पीयूष कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल पर मैसेज भेजकर दस हजार रुपये वापस करने को कहा। रुपये न देने पर बाइक छीनने और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के मुताबिक, अधिवक्ता ने करछना तहसील में जमीन की रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज कराने के लिए दस हजार रुपये दिए थे। जमीन नजूल की होने के कारण दाखिल-खारिज के लिए अतिरिक्त रुपये की मांग की जा रही थी। अधिवक्ता ने पीयूष कुमार को भी इसकी जानकारी दी थी। आरोप है कि इसी बात को लेकर पीयूष ने मोबाइल से कई बार धमकी दी। 19 सितंबर को अधिवक्ता के मोब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.