Prayagraj News: दस सितंबर से एनसीजेडसीसी में सजेगा शिल्प ग्राम
प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) की ओर से केंद्र के परिसर में दस सितंबर से एक महीने देश की कला, संस्कृति और खानपान का संगम दिखाई देगा। केंद्र प्रशासन ने पहली बार प्रज्ञा प्रयाग उत्सव की तैयारियां की है। उत्सव के अंतर्गत एक महीने तक देश के 25 राज्यों के लोक कलाकार अपनी सांस्कृतिक विरासत से शहर को रूबरू कराने को आएंगे तो खानपान के लजीज व्यंजनों के लिए एक दर्जन स्टॉल लगाए जाएंगे। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि नौ अक्तूबर तक उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए परिसर में सुबह 11 बजे से रात नौ बजे तक लोगों को इंट्री दी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.