Prayagraj News: दस साल से फरार 50 हजार का इनामी गुरुग्राम से गिरफ्तार
प्रयागराज, नवम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। झूंसी थाने में दर्ज धोखाधड़ी और कूटरचना के मुकदमे में दस साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी शेखर सिंह को एसटीएफ ने हरियाणा के गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने शुक्रवार को उसे सुखराली स्थित एक पीजी हॉस्टल से पकड़ा। शेखर वहां एक निजी कंपनी में नौकरी करता था।एसटीएफ के मुताबिक, शेखर सिंह मूल रूप से बलिया के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दवनी गांव का निवासी है। वह झूंसी के बसंत विहार कॉलोनी में रहता था। उसने चचेरे भाई उमेश कुमार सिंह के अहमदाबाद की एक कंपनी के खरीदे दो हजार रुपये के शेयर की रकम फर्जी पहचान पत्र और बैंक संबंधी दस्तावेज लगाकर उनके खाते से निकाल लिए थे। जानकारी होने पर उमेश सिंह ने झूंसी थाने में 2016 में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.