प्रयागराज, सितम्बर 5 -- Prayagraj News: खुल्दाबाद पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से 28 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बताया कि सीईआईआर पोर्टल, कॉल डिटेल और लोकेशन ट्रैकिंग समेत तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मोबाइलों का पता लगाया गया। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर संबंधित थाने या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि ट्रैकिंग कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...