प्रयागराज, नवम्बर 6 -- Prayagraj News: प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। बिजली की खपत घटने के बावजूद ट्रांसफॉर्मर फुंकने की घटनाएं विभाग के लिए चुनौती बनी हुई हैं। सितंबर 2026 में पिछले साल के इसी महीने के मुकाबले बिजली की खपत करीब 10 फीसदी घट गई, फिर भी 12 ट्रांसफॉर्मर जल गए। खपत कम होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में ट्रांसफॉर्मर फुंकने पर विभागीय व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ट्रांसफॉर्मर जलने की जांच और जवाबदेही चीफ इंजीनियर राजेश कुमार ने संबंधित जूनियर इंजीनियरों से रिपोर्ट मांगी है। विभाग की ओर से ट्रांसफॉर्मर जलने की वजह पता करने के लिए संबंधित जेई से जवाब मांगा गया है। इसमें यह स्पष्ट करना होगा कि ट्रांसफॉर्मर किन कारणों से जले और उनके रखरखाव में कहीं लापरवाही तो नहीं हुई। जांच में जिम्मेदारी तय होने के बाद संबंधित अधिकारियों और कर्मच...