प्रयागराज, अगस्त 17 -- Prayagraj News: प्रयागराज। श्री कटरा रामलीला कमेटी की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छह दिवसीय श्रीकृष्णलीला का मंचन चार सितंबर से राम वाटिका स्थित परिसर में शुरू होगा। इसके लिए कलाकारों का चयन किया जा चुका है। मंचन से पहले कलाकारों का रिहर्सल 28 अगस्त से होने जा रहा है। जनमानस को भव्य मंचन दिखाने के लिए कमेटी ने इस पर ध्वनि व प्रकाश के माध्यम से श्रीकृष्ण लीला दिखाने की तैयारी की है। कमेटी के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्त कक्कू भैया ने बताया कि नौ कलाकार मंचन के लिए चयनित किए गए हैं। रिहर्सल प्रतिदिन दो घंटे तक आयोजित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...