प्रयागराज, अक्टूबर 2 -- Prayagraj News: प्रयागराज। रामलीला में इस बार लक्ष्मण की भूमिका निभाने जा रहे शुभम सक्सेना सबसे युवा कलाकार हैं। जो सर्वार्य इंटर कॉलेज में दसवीं की पढ़ाई कर रहे हैं। नैनी और लूकरगंज में बच्चों को डांस सिखाते हैं। सिविल लाइंस की रामलीला में पहली बार लक्ष्मण के लिए चयनित रवि यादव इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बीएएलएलबी कर चुके हैं तो हाईकोर्ट में रिसर्च एसोसिएट हैं। श्री बाघंबरी क्षेत्र की रामलीला में पिछले वर्ष लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले चंकी बच्चन इस बार कटरा की रामलीला में लक्ष्मण का किरदार निभाने जा रहे हैं। इन्होंने विश्वविद्यालय से फिल्म एंड थिएटर में पोस्ट ग्रेजुएट किया है और कटरा में ही चार बार लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके हैं। साथ ही नाना पाटेकर अभिनीत वेब सीरीज 'संकल्प' में अभिन...