प्रयागराज, सितम्बर 26 -- Prayagraj News: तेज हवा और भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा और नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा ने दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा के जलस्तर और निचले इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। डीएम ने अधिकारियों को जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। डीएम ने जलभराव की आशंका वाले इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से तेज हवा और भारी बारिश के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की। पेड़, बिजली के खंभों, होर्डिंग और जर्जर भवनों से दूरी बनाए रखने के साथ नदी, घाट और जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने को कहा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: घाट से निचले इलाकों तक ...