Prayagraj News: दशाश्वमेध घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान
प्रयागराज, जुलाई 5 -- Prayagraj News: प्रयागराज। राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के अंतर्गत गंगा विचार मंच की ओर से रविवार को दारागंज के दशाश्वमेध घाट पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। मंच की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने घाट पर फैले पॉलीथीन, पुराने कपड़े, टूटी मूर्तियां व अन्य कचरे को हटाकर घाट की सफाई की। साथ ही घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को गंगा की निर्मलता बनाए रखने के लिए जागरूक भी किया। अभियान में संतोष वैश्य, नीलम शुक्ला, प्रीति चौधरी, गीता चौहान, अन्नू निषाद, अजय द्विवेदी, प्रभाकर त्रिपाठी, कैलाश दत्ता, उपेंद्र चौहान, किशन लाल, मेजर सुनील निषाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.