Prayagraj News: दशहरा-दुर्गा पूजा से पहले व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश
प्रयागराज, सितम्बर 30 -- Prayagraj News: पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया व जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की सहअध्यक्षता में बुधवार को संगम सभागार में दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, नालियों की सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग, पेड़ों की छंटाई और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जर्जर तार व खराब ट्रांसफॉर्मर बदलने तथा मेला मार्गों की कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने झांकियों का निश्चित क्रम व निर्धारित ऊंचाई, मानक के अनुसार साउंड और सोशल मीडिया निगरानी पर जोर दिया। कमेटियों से वालंटियर की सूची मांगी गई। बैठक में नगर आयुक्त साईं तेजा, एडीएम प्रशासन उपमा पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.