Prayagraj News: दवा काउंटर बंद होने पर तीमारदारों ने किया हंगामा
प्रयागराज, अगस्त 27 -- Prayagraj News: प्रयागराज। बुधवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण दवा वितरण काउंटर दोपहर 12 बजे बंद हो गया। इस बीच दवा लेने के लिए आए मरीज व तीमारदार कर्मचारियों से भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष एसआरएन पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस के समझाने के बाद दोबारा काउंटर खोलकर दवाएं दी गयीं। तीमारदार विपिन कुमार, राजेश कुमार, अविनाश कुमार और गौरव ने बताया कि जब डॉक्टर ने पर्चा पर दवा लिख दिया है, उसे काउंटर पर मिलनी चाहिए। सभी दवाएं बाहर से खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं। दवा काउंटर कब तक खुला रहेगा, इसकी सूचना कहीं लगाई भी नहीं गयी है। अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक मेजर डॉ. जितेन्द्र शुक्ल के अनुसार दवा वितरण काउंटर अभी निर्धारित समय पर खुलता है। इस बीच जो मरीज आते हैं उन्हें दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। यदि जरूरी हुआ तो दवा वितर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.