Prayagraj News: दर्जी और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ
प्रयागराज, अगस्त 8 -- Prayagraj News: कौशल सुधार प्रशिक्षण योजना के तहत प्रयागराज में दर्जी और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन महापौर गणेश केसरवानी ने किया। योजना के अंतर्गत दर्जी ट्रेड के एक सामान्य बैच, एससीएसपी के तहत एक दर्जी बैच और एक ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण बैच की शुरुआत की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को व्यावहारिक कौशल सिखाया जाएगा, जिससे वे रोजगार के अवसर हासिल करने के साथ अपना व्यवसाय भी शुरू कर सकेंगे। कार्यक्रम में सभासद राम लोचन साहू और अरुण कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी कार्यालय के सुनील कुमार, मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र अनुवां के प्राचार्य जवाहर लाल, प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र कुशवाहा, हिमांशु यादव, राम लाल, अनुज आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.