Prayagraj News: दरोगा समेत 10 लोगों के मकान में बिजली चोरी पकड़ी, एफआईआर
प्रयागराज, जुलाई 21 -- Prayagraj News: नैनी के चकदौंदी और प्रयागपुरम क्षेत्र में बिजली चोरी की शिकायत पर मंगलवार को विद्युत विभाग ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) समेत 10 लोगों के घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। अधिशासी अभियंता (नैनी) नीलेश मिश्रा ने बताया कि चकदौंदी क्षेत्र में जांच के दौरान चार उपभोक्ता ऐसे मिले, जिनके यहां वैध बिजली कनेक्शन होने के बावजूद मीटर को बाईपास कर बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा था। इनमें कुछ घरों में एयर कंडीशनर समेत अधिक विद्युत भार वाले उपकरण भी संचालित पाए गए। इसके अलावा छह घरों में उपभोक्ता सीधे बिजली के खंभे से कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। अभियान के दौरान एक सब-इंस्पेक्टर के घर पर भी बिजली चोरी पकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.