Prayagraj News: दरोगा की बहू ने दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा
प्रयागराज, अक्टूबर 14 -- Prayagraj News: विवाहिता ने दरोगा ससुर और शिक्षक पति समेत पांच लोगों के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया गया, मारपीट की गई, जबरन गर्भपात कराया गया। गहने छीनने के बाद मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। नैनी के आनंद नगर निवासी ज्योति पांडेय की तहरीर के मुताबिक, उसकी शादी 2021 में मेजा के ऊरनाह परानीपुर निवासी पुलिस में दरोगा नरेश चंद्र पांडेय के केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक बेटे विपुल कुमार पांडेय के साथ हुई है। दहेज में दस लाख रुपये नकद, करीब पांच लाख रुपये के जेवरात और गृहस्थी का सामान दिया गया था। इसके बावजूद पति, सास, ससुर और जेठ रुपये और कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे तलाक देकर दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। ज्योति का आरोप है कि 2024 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.