Prayagraj News: दरियाबाद में पीपल चौराहे का ट्रांसफार्मर फूंका, बिजली गुल
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दरियाबाद के पीपल चौराहे के पास लगा 630 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार रात खराब हो गया। इसके चलते पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ट्रांसफार्मर की जांच की। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि ट्रांसफार्मर जलने उसे ठीक नहीं किया जा सकता। इसके बाद विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई कि सोमवार सुबह नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। बिजली गुल होने से क्षेत्र में पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। लोगों को रात में पानी नहीं मिल सका और बिजली बहाल होने में देरी के कारण सोमवार सुबह भी पानी की समस्या बनी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.