Prayagraj News: दरियाबाद में ट्रांसफॉर्मर फुंका, सैकड़ों घरों की पानी सप्लाई भी ठप
प्रयागराज, अगस्त 23 -- Prayagraj News: दरियाबाद के कक्कड़ नगर इलाके में शनिवार रात तेज बारिश के बीच ट्यूबवेल का ट्रांसफॉर्मर तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। रविवार सुबह ट्यूबवेल नहीं चलने के कारण आसपास के सैकड़ों घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। पानी के लिए परेशान लोगों ने बिजली विभाग और जलकल विभाग को सूचना दी। रविवार दोपहर में बिजली विभाग ने दरियाबाद के दूसरे ट्रांसफॉर्मर से सप्लाई चालू करने का प्रयास किया। इस दौरान इलाके में घंटों बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। एसडीओ कल्याणी देवी ने बताया कि पब्ल्कि ट्रांसफॉर्मर से जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहां पर सोमवार को नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। बाई का बाग फीडर में फाल्ट के कारण करीब एक घंटे तक बिजली प्रभावित रही। मलाकराज फीडर में भी फाल्ट आने से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.