प्रयागराज, सितम्बर 10 -- Prayagraj News: प्रयागराज। दधिकांदो मेले को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शनिवार से शुरू होने वाले दधिकांदो मेले को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को मेला मार्गों को आज ही दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं। सलोरी से शनिवार को दधिकांदो मेले की शुरुआत होगी। इसे देखते हुए डीएम ने अधिकारियों से कहा कि मेला क्षेत्र तक पहुंचने वाले मार्गों पर कहीं गड्ढे या अन्य समस्या है तो उसे तत्काल ठीक कराया जाए। श्रद्धालुओं और मेला देखने पहुंचने वाले लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। डीएम ने संबंधित विभागों को अपने-अपने स्तर से व्यवस्थाएं समय से पूरी कराने को कहा है। मार्गों की स्थिति दुरुस्त करने के साथ मेला क्षेत्र में आवश्यक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश द...