प्रयागराज, सितम्बर 24 -- Prayagraj News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। कीडगंज में 25 और 26 सितंबर को होने वाले दधिकांदो मेले के मद्देनजर महापौर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी ने गुरुवार को शंकर लाल भार्गव रोड और मेला मैदान का दोबारा निरीक्षण किया। निरीक्षण में मेला व्यवस्था सामान्य मिली, लेकिन बारिश के कारण मेला मैदान में दलदल थी। गेट के पास पैचवर्क भी नहीं हुआ था। पूछने पर अवर अभियंता राम सक्सेना ने बताया कि रात तक पैचवर्क और मैदान की व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाएगी।मेला कमेटी ने मार्गों से मलबा हटाने, जुड़ी गलियों की सफाई, अतिरिक्त प्रकाश, अस्थायी शौचालय और पेयजल टैंकर की मांग की।महापौर ने अधिकारियों को खुले नालों पर चैंबर लगाने, कूड़ा-मलबा हटाने, कीटनाशक छिड़काव, लीकेज व सीवर ढक्कन बदलने, चोक नालियों की सफाई और खराब लाइटें बदलने के निर्देश दिए।...