Prayagraj News: दधिकांदो मेला के लिए व्यवस्थाओं को कराएं दुरुस्त
प्रयागराज, अगस्त 31 -- Prayagraj News: दधिकांदो मेला को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को संगम सभागार में पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया और डीएम मनीष कुमार वर्मा की मौजूदगी में मेला आयोजन समितियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें मेले के दौरान सुरक्षा, बिजली, सफाई, पेयजल, यातायात और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा उपाय और निर्देश डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को मेला क्षेत्रों और रूट का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अभियंताओं से ढीले व जर्जर तारों को दुरुस्त कराने के साथ सड़क पर लगे ट्रांसफॉर्मरों को आवश्यकतानुसार शिफ्ट कराने को कहा। नगर निगम को मेला क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाने और खराब स्ट्रीट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.