प्रयागराज, सितम्बर 7 -- Prayagraj News: प्रयागराज, संवाददाता। अल्लापुर नेता चौराहा निवासी अजय कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चार सितंबर की रात नरेश कुमार त्रिपाठी, उसकी पत्नी विद्या त्रिपाठी और पुत्री सुनंदा त्रिपाठी गालीगलौज करते हुए घर में घुस आए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की।हमले में उनके चेहरे, पीठ और पैर में चोटें आईं। आरोप है कि सुनंदा ने उनके हाथ में दांत से काट लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...