Prayagraj News: दंपती की फोटो लगी फर्जी प्रोफाइल से भेजे जा रहे अश्लील संदेश
प्रयागराज, जुलाई 25 -- Prayagraj News: तेलियरगंज निवासी एक युवक ने अज्ञात व्यक्ति पर अपनी और पत्नी की फोटो का दुरुपयोग कर फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाने तथा अश्लील संदेश भेजने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी उसकी बहन की फोटो भी लोगों को भेजकर परिवार की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। महावीरपुरी, तेलियरगंज निवासी व्यक्ति ने अपर पुलिस आयुक्त को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक मोबाइल नंबर से उसकी और उसकी पत्नी की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर लोगों को गालीगलौज व आपत्तिजनक संदेश भेजे जा रहे हैं। पीड़ित ने संबंधित मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.