प्रयागराज, अगस्त 16 -- Prayagraj News: स्वतंत्रता दिवस पर गोहरी के कोरसंड में दंगल आयोजित किया गया। फाइनल कुश्ती मेरठ के जयवीर और झूंसी के अरविंद तिवारी की बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच खूब जोर आजमाइश हुई। अंत में झूंसी के अरविंद तिवारी ने जीत दर्ज की। विजयी पहलवान को नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इससे पहले दंगल का उद्घाटन विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने फीता काटकर किया। इस दौरान मुख्य आयोजक पार्षद सुबेदार भारतीय, संजय पांडेय, दूधनाथ पटेल, दारा पासी, धर्मेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, विकास बाबा, किशन सरोज, ओम प्रकाश आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: धूमधाम से मना स्वतन्त्रता दिवस यह भी पढ़ें- Kodarma News: स्वतंत्रता दिवस पर डंडाडीह मैदान में फ्रेंडली फुटबॉल टूर्नामेंट, प्रशासन की टीम बनी विजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...