Prayagraj News: थोक बाजार में चीनी पहुंची 60 रुपये किलो, कारण पता नहीं
प्रयागराज, अगस्त 25 -- Prayagraj News: चीनी की कमी न तो प्रदेश में है और न ही जिले में है। फिर भी मंगलवार को थोक बाजार में चीनी की कीमत 60 रुपये पहुंच गई। विपणन विभाग की टीम ने यही आंकड़े जारी किए हैं। अब थोक बाजार में चीनी 60 रुपये किलोग्राम पहुंच गई है तो खुदरा बाजार में कीमतों में और उछाल आया है, लेकिन यह बढ़ोतरी आखिर अचानक क्यों हुई है, इसका स्पष्ट जवाब किसी के पास नहीं है। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि चीनी महंगी होने का कारण त्योहारी सीजन और बारिश का मौसम है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर पंकज विश्वकर्मा मंगलवार को विभाग व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ मुट्ठीगंज में निरीक्षण के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- दावा : जमाखोरी पर सख्ती के बाद चीनी के दाम घटे मुट्ठीगंज और कोठापार्चा की कई दुकानों व थोक व्यापारियों के यहां जांच के बाद भी टीम को कहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.